news

चण्डीगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रणय झा का हुआ राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय में चयन

चण्डीगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रणय झा का हुआ राष्ट्रीय भारतीय सैन्य महाविद्यालय में चय

 

पहले ही प्रयास में हासिल की उल्लेखनीय सफलता : बड़े भाई भी पहले ही इसी संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं

 

दोनों भाइयों का लक्ष्य भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में चयनित होकर राष्ट्र सेवा करना है

 

देश भर से मात्र 26 अभ्यर्थियों का ही हुआ चयन

 

चण्डीगढ़ : होनहार छात्र प्रणय झा, ने राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी), देहरादून में कैडेट के रूप में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रणय झा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ओआरसी सैनिक अकादमी, ढकोली से प्राप्त की। उन्होंने पहले ही प्रयास में चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थान में चयनित होकर अपनी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। उल्लेखनीय है कि देश भर से मात्र 26 अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया, जिससे प्रणय झा की यह उपलब्धि अत्यंत गौरवपूर्ण बन जाती है।

इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है यह तथ्य कि प्रणय के बड़े भाई चैतन्य झा पहले ही 26 जुलाई 2025 को इसी संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं। इस प्रकार झा परिवार के दोनों सपूत एक साथ इस प्रतिष्ठित सैन्य महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, जो अपने आप में एक दुर्लभ और प्रेरणादायक उदाहरण है। प्रणय झा के अभिभावकों रंजीत रंजन झा एवं ऋचा झा ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। दोनों भाइयों का लक्ष्य भारतीय वायुसेना की उड़ान शाखा में चयनित होकर राष्ट्र सेवा करना है, जो उनके देशप्रेम और समर्पण भाव को दर्शाता है।

 

गौरतलब है कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित देश का एक अत्यंत प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए प्रमुख आधार संस्थान माना जाता है।

प्रणय झा की यह उल्लेखनीय सफलता न केवल झा परिवार के लिए, बल्कि ओआरसी सैनिक अकादमी, ढकोली और समूचे क्षेत्र के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *