news

सेक्टर-32 चौक से जीएमसीएच-32 अस्पताल चण्डीगढ जाने वाली स्लिप रोड की खस्ता हालत

विषय: सेक्टर-32 चौक से जीएमसीएच-32 अस्पताल चण्डीगढ जाने वाली स्लिप रोड की तत्काल मरम्मत करवाने हेतु।

 

आदरणीय महोदय :

सविनय निवेदन है कि सेक्टर-32 चौक से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32), चंडीगढ़ की ओर जाने वाली स्लिप रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं खतरनाक बनी हुई है। कुछ समय पूर्व इस मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़क की समुचित मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण सड़क पर गड्ढे, उबड़-खाबड़ सतह एवं जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

हाल ही में हुई वर्षा के बाद सड़क पर अत्यधिक पानी भर गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल कर्मचारियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार सड़क पर फिसलकर गिर गए, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। यह मार्ग प्रतिदिन हजारों लोगों, एंबुलेंस तथा अस्पताल स्टाफ द्वारा उपयोग किया जाता है। यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर उक्त स्लिप रोड की युद्ध स्तर पर तत्काल मरम्मत, गड्ढों की भराई तथा उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए, ताकि आम नागरिकों, मरीजों एवं अस्पताल कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। आशा है कि इस जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

आपका आदर कर्ता आवेदक

Arvind kumar Singh
Social worker
House. No. 329, Hello Majra,
Ward No. 20 Chandigarh 160002

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *