news

हिमाचल महासभा एवं इंडस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की जांच

हिमाचल महासभा एवं इंडस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों की जांच

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर 2026। हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ एवं इंडस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-45 स्थित कम्युनिटी सेंटर, चंडीगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 350 मरीजों ने ओपीडी के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, फाइब्रो स्कैन एवं बोन मिनरल डेंसिटी सहित विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। मरीजों के लिए चाय-पानी एवं खानपान की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश रंजन, उप महाप्रबंधक एवं जोनल मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ जोन तथा विशिष्ट अतिथि श्री रमेश ठाकुर, बैंक ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक उपस्थित रहे। शिविर में कर्नल डॉ. जी. एस. चौधरी (मेडिकल ऑन्कोलॉजी), मेजर डॉ. नवदीप गर्ग (एमडी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), डॉ. कमलप्रीत कौर (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), डॉ. सुशील (असिस्टेंट, कार्डियोलॉजी), डॉ. मनोज (असिस्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स) एवं डॉ. रजनी (असिस्टेंट, गायनेकोलॉजी) ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। इंडस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली की यूनिट हेड डॉ. खुशबू पटीयाल, बीडीएम एवं ईसीएचएस प्रभारी श्री अनिल ठाकुर, अस्पताल की सपोर्टिंग टीम प्रभारी मिस नीरज, नर्सिंग स्टाफ से मिस आंचल, मिस श्रेष्ठा एवं मिस संजना तथा जीडीए हेल्पर मिस मंजू ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ के प्रधान पृथी सिंह प्रजापति, संचालन महासचिव संजीव शर्मा, उपप्रधान संजीव कुमार, अशोक शर्मा, डी. आर. चौधरी एवं शिशु पाल, वित्त सचिव रोशन भारद्वाज एवं दीपक शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक के. एल. देओल, वरिष्ठ सलाहकार एम. एल. राणा, सलाहकार संतोष भारद्वाज, संजीव चड्ढा एवं के. सी. वर्मा, महिला विंग से रजनी ठाकुर एवं रेखा शर्मा, मीडिया सचिव चंद्र शेखर नेगी, संयुक्त महासचिव सुरिंदर शर्मा एवं अजय प्रागपुरी, संयुक्त सचिव सतिंदर चड्ढा, अभिषेक शर्मा, हरबंस लाल चौधरी एवं नितिन शर्मा, सचिव विकास शर्मा, सोशल मीडिया सचिव साहिल राणा तथा कार्यकारिणी सदस्य विनोद कौंडल, विजय शर्मा एवं संजीव लखनपाल उपस्थित रहे। हिमाचल महासभा के प्रधान पृथी सिंह प्रजापति ने मुख्य अतिथि श्री राजेश रंजन, विशिष्ट अतिथि श्री रमेश ठाकुर तथा इंडस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पूरी चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महासभा भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक कल्याण के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। उन्होंने ट्राइसिटी में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों से महासभा से जुड़ने तथा समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।इस अवसर पर कई नए सदस्य हिमाचल महासभा (रजि.), चंडीगढ़ से जुड़े और उन्होंने महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *