news

चंडीगढ़/3.7.26 :- राजनीति को त्यागकर अब सिर्फ प्रशंसकों की आत्मा को सुकून का अहसास कराएंगे पंजाब के राज गायक हंसराज हंस 

अपनी नई आध्यात्मिक पेशकश ओहदियां खेडा के साथ पद्मश्री हंसराज हंस के रूहानी सुरीले सफ़र का फिर से हुआ आगाज़

 

राजनीति को त्यागकर अब सिर्फ प्रशंसकों की आत्मा को सुकून का अहसास कराएंगे पंजाब के राज गायक हंसराज हंस

 

 

चण्डीगढ़ : अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पद्मश्री हंसराज हंस एक बार फिर अपने नए आध्यात्मिक गीत “ओहदियां खेडा” के साथ श्रोताओं के बीच आ गए हैं। आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में अपनी नवीनतम प्रस्तुति को लेकर मीडिया से रू-ब-रू होने के लिए पधारे पद्मश्री हंसराज हंस ने पत्रकारों के सामने अपना दिल खोल कर रख दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिर्फ झूठ का ही बोलबाला है। उन्होंने राजनीति के बारे में एक शब्द भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि अब से वह सिर्फ और सिर्फ अपनी पुरानी पहचान सूफ़ी गायकी की परम्परा को ही आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि उनका मकसद रुहानियत से भरपूर रचनाओं से अपने श्रोताओं की आत्मा को सुकून पहुंचाना है। उनके साथ प्रेस वार्ता में इस शानदार व दिल को छू लेने वाली शब्दावली के रचयिता गीतकार संजीव आनंद, प्रसिद्ध गीतकार शमशेर संधू व गायक कलाकार हरदीप आदि भी मौजूद रहे।

 

उल्लेखनीय है कि आनंद रिकॉर्ड्स और संजीव आनंद द्वारा प्रस्तुत यह गीत वर्ष का सबसे भावपूर्ण और आत्मिक संगीत है।

‘ओहदियां खेडा’ आस्था, भक्ति और जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को समर्पित एक विशेष प्रस्तुति है। हंसराज हंस की दिल को छू लेने वाली गायकी और गीत के भावपूर्ण बोल श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ने का काम करेंगे।

इस गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार संजीव आनंद ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अमदाद अली ने तैयार किया है और इसके वीडियो का निर्देशन जस्स पेस्सी ने किया है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण हर्षित आनंद ने किया है।

बेहतरीन संगीत, प्रेरणादायक बोल और आकर्षक दृश्यांकन से सजा “ओहदियां खेड़लां” पंजाबी संगीत प्रेमियों और आध्यात्मिक संगीत के श्रोताओं के लिए एक यादगार अनुभव बनने की पूरी क्षमता रखता है।

आनंद रिकॉर्ड्स की यह प्रस्तुति एक बार फिर सार्थक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगीत को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *