news

प्रख्यात समाजसेवी अशोक शर्मा समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल, चंडीगढ़ में पार्टी को मिली मजबूती

पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह भुंदर और पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने किया स्वागत, आगामी नगर निगम चुनावों में मिलेगा लाभ

(पुनीत महाजन)

चंडीगढ़। 4 नवंबर शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ इकाई को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब सेक्टर-46 निवासी प्रख्यात समाजसेवी एवं नगर निगम के पूर्व कर्मचारी अशोक शर्मा अपने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अशोक शर्मा का पार्टी में स्वागत शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एस. बलविंदर सिंह भुंदर तथा पार्टी सचिव एवं पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने किया।

इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल, चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह विली ने कहा कि अशोक शर्मा के पार्टी में शामिल होने से चंडीगढ़ में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा को चंडीगढ़ नगर निगम में कर्मचारी के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव है। इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि अशोक शर्मा का प्रशासनिक अनुभव, समाज के प्रति समर्पण और आम लोगों के साथ मजबूत जुड़ाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्हें शहर की स्थानीय समस्याओं और नगर निगम की कार्यप्रणाली की गहरी समझ है, जिसका लाभ आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी को मिलेगा।

सरदार चरनजीत सिंह विली ने अशोक शर्मा और उनके सभी समर्थकों का अकाली दल परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करने और चंडीगढ़वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर चंडीगढ़ इकाई के वरिष्ठ नेता सरदार ज़बरजंग सिंह, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार मनदीप सिंह और एस. निर्भय सिंह सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *