सेवा दिवस के रूप में मनाया पार्षद दीपक गर्ग का जन्मदिन,

सेवा दिवस के रूप में मनाया पार्षद दीपक गर्ग का जन्मदिन,

ह्यूमैनिटी ट्रस्ट का शुभारंभ करते हुए अनेक सेवा कार्य आयोजित किए
रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्त एकत्र, तीन वाटर कूलर और दो जन सेवा केंद्रों की सौगात, गौ-सेवा रेस्क्यू वैन को दिखाई हरी झंडी

पंचकूला : वार्ड-13 के पार्षद दीपक गर्ग ने शनिवार को अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर समाज सेवा के उद्देश्य से दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर, दो नए जन सेवा केंद्रों का उद्घाटन, तीन वाटर कूलरों का लोकार्पण और बेसहारा गौवंश के सुरक्षित पुनर्वास के लिए गौ-सेवा रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगरिया, पंचकूला के महापौर श्यामलाल बंसल, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रंजीता मेहता, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह रमाकांत दास, बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल, स्वामी विश्वामित्र महाराज सहित शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजन में पार्षद अनुराधा पुरी, परमजीत कौर, प्रियंका कुंडलस, मनीषा रानी, ज्योति प्रसाद, राकेश जगोता, राकेश गोयल, भारत हितेषी और रोहित चौधरी के अलावा पूर्व आईजी ईश्वर दूहन, बार काउंसिल पंचकूला के प्रधान राकेश शर्मा, सेक्टर-4 मार्केट एसोसिएशन के प्रधान बलराम शर्मा, समाजसेवी टीआर गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, विपन अरोड़ा, पंचकूला सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी एवं पार्क डेवलपमेंट सोसाइटी के पूर्व प्रधान नरेश बंसल, हरियाणा प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश अग्रवाल, मुकेश सिंगला, तेजपाल गुप्ता, प्रदीप गोयल, अशोक भारद्वाज, राकेश शर्मा,
विभिन्न मंदिर समितियों के पदाधिकारी तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट की पहली पहल के रूप में सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और करीब 200 यूनिट रक्तदान किया। इसके साथ ही सेक्टर-4 और देवीनगर में दो नए जन सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया गया। अब वार्ड-13 के तीनों प्रमुख क्षेत्रों—सेक्टर-21, सेक्टर-4 और देवीनगर—में जनसेवा केंद्र संचालित होंगे, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
भीषण गर्मी को देखते हुए वार्ड के तीनों क्षेत्रों में तीन नए वाटर कूलरों का भी लोकार्पण किया गया। वहीं शाम को बेसहारा एवं आवारा गौवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष गौ-सेवा रेस्क्यू वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नड्डी स्थित गौ-सेवा स्थल पर हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें गौ-सेवा और जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर पार्षद दीपक गर्ग ने कहा कि दीपक गर्ग ह्यूमैनिटी ट्रस्ट पूरी तरह जनसेवा के लिए समर्पित है। उनका उद्देश्य पहले वार्ड-13 और फिर पूरे पंचकूला की छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास और स्नेह दिया है, उसका ऋण वह जीवन भर एक सेवक के रूप में समाज की सेवा करके चुकाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में दीपक गर्ग ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को पौधे भेंट किए।



