news

22 जून को चण्डीगढ़ आएंगे कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल, व्यापारियों को करेंगे संबोधित : हरीश गर्ग

22 जून को चण्डीगढ़ आएंगे कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल, व्यापारियों को करेंगे संबोधित : हरीश गर्ग

चण्डीगढ़ : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा एक भव्य व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर व्यापारियों को संबोधित करेंगे।

 

कैट, चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि इस सम्मेलन में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, ज़ीरकपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सम्मेलन में व्यापारियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें जीएसटी सरलीकरण, ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अनुचित व्यापारिक गतिविधियां, डिजिटल व्यापार की चुनौतियां, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की सुरक्षा, बैंकिंग एवं वित्तीय समस्याएं, लाइसेंसिंग संबंधी मुद्दे, नगर निकायों से जुड़े विषय तथा व्यापार सुगमता के लिए आवश्यक सुधार प्रमुख हैं।

 

कैट संगठन सचिव अजय सिंगला, मनोहर सिंगला,एवं सचिव उमेश गुप्ता,कैलाश गर्ग, बजरंग जी, नीरज गोयल, एवं सोशल मीडिया इंचार्ज अनिल सिंगला ,मुकेश गर्ग, ने बताया कि श्री प्रवीण खंडेलवाल देशभर के व्यापारियों की आवाज़ को संसद एवं विभिन्न सरकारी मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में कैट ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक व्यापार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

 

कैट के सलाहकार प्रेम कौशिक एवं महासचिव भीमसेन ने बताया कि भारत व्यापार महोत्सव, दिल्ली के भारत मंडपम में कैट द्वारा व्यापार महोत्सव 2026 की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह महोत्सव नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के उद्योगपति, व्यापारी, स्टार्टअप, निर्माता एवं निर्यातक भाग लेंगे। महोत्सव भारतीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने, व्यापारिक नेटवर्किंग बढ़ाने, नए व्यवसायिक अवसर सृजित करने तथा “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा। कैट व्यापारियों से अपील करेगी कि वे इस महोत्सव में अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर नए व्यापारिक अवसरों का लाभ उठाएं।

 

कैट चंडीगढ़ चैप्टर के उपाध्यक्ष,पवन गर्ग, हरिशंकर मिश्रा, राजकुमार सिंगला, नरेश गर्ग, रमेश दुग्गल ने क्षेत्र के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है ताकि व्यापारिक हितों से जुड़े विषयों पर एक मजबूत और प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *