news

परम योग परिवार ने मनाया योग दिवस 

परम योग परिवार ने मनाया योग दिवस

चण्डीगढ़ : आज प्रातः परम योग परिवार के सौजन्य सेक्टर-27, चंडीगढ़ स्थित रामलीला ग्राउंड में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। लगभग 250 योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र की पार्षद श्रीमती हरप्रीत कौर बबला जी एवं उनके पति देविंदर सिंह बबला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाजसेवी तरसेम मित्तल व दीपिका सारंग जी ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। महिला एवं बाल कल्याण आयोग का भी कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा। इस वर्ष का थीम “बढ़ती आयु के स्वास्थ्य के लिए योग और उससे लाभ” रखा गया। योगाचार्य आशुप्रताप ने योग प्रोटोकॉल का संचालन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों से अवगत कराया। बताया गया कि नियमित योग से वृद्धावस्था में भी स्फूर्ति, संतुलन व आत्मविश्वास बना रहता है। कार्यक्रम की विशेषता परम योग परिवार से 10 वर्ष से अधिक समय से जुड़े साधकों का सम्मान, वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी, “इतनी शक्ति देना हमें दाता…” गीत पर योग, बालक-बालिकाओं द्वारा हनुमान चालीसा पर समूह नृत्य-योग एवं गणेश वंदना रही। परम योग परिवार के सदस्यों ने रविन्द्र टण्डन ,अमित कुमार, अनिल कुमार, राजबाला, तेजस, माहीन, गोकुल, काव्या, दिवांशी, निहारिका आदि का बहुत योगदान रहा। डेकाथलोन कंपनी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पानी की सुंदर बोतल भेंट की गई। स्वयंसेवकों के प्रयासों से कार्यक्रम पूर्णतः व्यवस्थित, स्वच्छ एवं अनुशासित रहा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *