news

शहीदी पर्व पर किया छबील का आयोजन 

शहीदी पर्व पर किया छबील का आयोजन

चण्डीगढ़ : सिख धर्म के पाँचवें गुरु और पहले सिख शहीद गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी पर आप पार्टी ने तपते मौसम में वार्ड नं 34 के अंतर्गत पड़ते सेक्टर 45 में छबील लगाई जिसमें हज़ारों लोगों ने शीतल मीठे जल से अपनी प्यास बुझाई व चने, हलवे व केले का प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी एवं पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी नरेंद्र भाटिया, जो श्री सनातन धर्म दशेहरा कमेटी, सेक्टर 46, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 46-सी व सोशल कल्चरल ऑर्गेनाइज़ेशन, सेक्टर 45-46 आदि संस्थाओं के अध्यक्ष हैं, ने बताया कि छबील का शुभारम्भ आप पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष विजय पाल ने किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शादाब राठी, जगमोहन सिंह व संजीव कुमार आदि ने भी सेवा की।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *