news
रमेश सहोड़ को मिली चंडीगढ़ युवा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी

रमेश सहोड़ को मिली चंडीगढ़ युवा मोर्चा प्रभारी की जिम्मेदारी
चण्डीगढ़ : स्थानीय भाजपा की ओर से रमेश सहोड़ को तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी की राज्य इकाई की तरफ से जारी प्रेस ज्ञापन में ये जानकारी दी गईं है। उनकी नियुक्ति पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय झा, महामंत्री प्रिया पासवान और वरिंदर राणा आदि वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी हैं। रमेश को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए युवा युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने भाजपा कोर कमेटी का आभार जताया हैं।
इस के अलावा रमेश सहोड़ हिमाचल महा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष और बाबा बालक नाथ सेवा मंडल के महामंत्री भी हैं।



