news

tricitinews/Ravinder Popli/Chandigar : मदन मोहन मालवीय के जीवन और सनातन धर्म विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन 25 को अनेक प्रबुद्ध प्रवक्ता एवं समाज सुधारक तथा आध्यात्मिक गुरुगण संगोष्ठी में भाग लेंगे

चण्डीगढ़ : भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ द्वारा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का वार्षिक जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ के अध्यक्ष और ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव यशपाल तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजे  मदन मोहन मालवीय के जीवन और सनातन धर्म विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रबुद्ध प्रवक्ता एवं समाज सुधारक तथा आध्यात्मिक गुरु गण मालवीय जी की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के प्रभारी अशोक कुमार; हिंदी एवं संस्कृत की अनुभवी प्राध्यापिका डॉ संतोष कुमारी शर्मा; प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक डॉ रमणीक कृष्ण महाराज; राष्ट्रीय संत हरजीत सिंह महाराज; महामंडलेश्वर सोनाक्षी जी; दिव्य ज्योति जागृति संस्थान चंडीगढ़ से स्वामी गुरुकृपानंद महाराज; श्री वाल्मीकि मंदिर सैक्टर 24 चंडीगढ़ के व्यवस्थापक नवीन सरहदी तथा पर्यावरण सेवक प्रभु नाथ शाही प्रमुख प्रवक्ताओं की सूची में शामिल रहेंगे। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सम्माननीय संदीप मौदगिल मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।

उन्होंने बताया कि महामना मदन मोहन मालवीय जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता और राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष रहे। वे हिंदू महासभा और आल इंडिया सेवा समिति के संस्थापक थे। 25 दिसम्बर 1861 में जन्मे मालवीय जी 12 नवम्बर 1946 को यह संसार छोड़ कर चले गए। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अटल बिहारी जी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं।

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *