news

Tricitinews/Ravinder Popli 25.12.25: चंडीगढ़ में आधी रात चला बुलडोजर: शहर के मुख्य बाजारों में निगम की कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन अमला जेसीबी और पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में आ पहुंचा। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 की मार्केट, सेक्टर-19 सदर बाजार, सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट और सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ है। इन मार्केट्स में वेंडरों ने जो अवैध कब्जे किए थे उनपर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हें जेसीबी मशीन की मदद से हटाया है। इस कार्रवाई से इन मार्केट्स में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *