news

Ravinder Popli : संगत के लिए श्री फतेहगढ़ साहिब को नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई तलविंदर सिंह की अनोखी सेवा, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने किया श्री फतेहगढ़ साहिब का दर्शन

चण्डीगढ़ : चार साहिबजादों और माता गुजरी जी के बलिदानों को को समर्पित शहीदी दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स (एमएचसी), सेक्टर 13, मनीमाजरा के अध्यक्ष तलविंदर सिंह ने संगत के लिए नि:शुल्क बस सेवा का आयोजन कर मिसाल कायम की। इस सैंकड़ों श्रद्धालुओं को श्री फतेहगढ़ साहिब जाकर साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान शहादत को नमन करने का अवसर प्रदान किया। संगत ने पूरे श्रद्धा और संयम से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और पवित्र दर्शन किए। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को गुरुओं की शिक्षाओं को याद करने और उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

संगत ने तलविंदर सिंह के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रार्थना की कि वाहेगुरु जी उनकी इस सेवा भावना को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें। यह आयोजन एक मिसाल है कि कैसे सामूहिक प्रयास और सेवा का भाव समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। तलविंदर सिंह का यह कदम उनके सेवा, समर्पण, और संगत के प्रति अटूट प्रेम का प्रमाण है। उनकी नि:स्वार्थ सेवा ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची श्रद्धा और सेवा ही गुरुओं की शिक्षाओं का पालन है। उनकी इस पहल की संगत और क्षेत्र के लोगों ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर तलविंदर सिंह ने कहा कि शहीदी दिवस पर इस पवित्र यात्रा ने यह याद दिलाया कि साहिबजादों और माता गुजरी जी की कुर्बानी सिख धर्म का गौरव है। संगत ने इस मौके पर गुरुओं के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *