सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड बनी हादसों का कारण, प्रशासन कब जागेगा?

सेक्टर-32 अस्पताल की स्लिप रोड बनी हादसों का कारण, प्रशासन कब जागेगा?

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल चौक से अस्पताल के गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 तक जाने वाली स्लिप रोड पर पानी की पाइपलाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। पहले से ही यह संकरी सड़क है, ऊपर से उखड़ी हुई सड़क के कारण मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल कर्मचारियों और आम राहगीरों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश शुरू होते ही सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। कल की बारिश के दौरान कई मोटरसाइकिल चालक फिसलकर गिर गए, जिससे लोगों के कपड़े खराब हुए और उन्हें चोटें भी आईं। इससे पहले भी इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ऐसा प्रतीत होता है कि चंडीगढ़ प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। क्या सड़क की मरम्मत तब होगी, जब किसी की जान जाएगी या किसी के हाथ-पैर टूटेंगे? यदि समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।
बारिश का मौसम अभी शुरू ही हुआ है और आगे लगभग दो महीने तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसलिए जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मांग है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आम जनता को राहत दी जाए।
— अरविंद सिंहसोशल वर्कर



