Breaking News
news

यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया

यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया

विजेता टीम को 3.75 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई : चंडीगढ़ और चितकारा यूनिवर्सिटी का नाम पूरे देश में रोशन किया

 

 

चण्डीगढ़ : स्थानीय पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे रुद्र मारिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित अखिल भारतीय कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब अपने नाम हासिल किया पुणे में तीन दिनों तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से करीब 50,000 विद्यार्थियों और 10,000 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया।इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के पांच सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता के पांच कठिन और चुनौतीपूर्ण चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी नवाचार पर आधारित अपने समाधान के दम पर देशभर की टीमों को पीछे छोड़ते हुए ऑल इंडिया विजेता का खिताब हासिल किया।विजेता टीम को 3.75 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। टीम को यह प्रतिष्ठित सम्मान कैपजेमिनी इंडिया के के डाटा एड एआई के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा प्रदान किया गया।

इस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे रुद्र मारिया की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह इससे पहले भी इंडिया साइंस फेस्टिवल सहित कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित हैकथोन्स और तकनीकी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुके हैं। लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए रुद्र ने एक बार फिर अपने परिवार,चंडीगढ़ और चितकारा यूनिवर्सिटी का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

रुद्र की इस उपलब्धि से उनके परिवार और चंडीगढ़ में खुशी का माहौल है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे की लगातार मिल रही राष्ट्रीय स्तर की सफलताओं को शहर के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

एआई और नई तकनीक के क्षेत्र में रुद्र और उनकी टीम की यह सफलता देश के युवाओं की बढ़ती तकनीकी क्षमता और नवाचार की प्रतिभा को भी दर्शाती है। हजारों टीमों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनकर रुद्र ने एक बार फिर साबित किया है कि चंडीगढ़ और पंजाब की युवा प्रतिभाएं देश के तकनीकी मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *