Breaking News
news

भारतीय सेना को समर्पित हिंदी नाटक ‘युद्ध से अमन की ओर’ का मंचन 30 अगस्त को

भारतीय सेना को समर्पित हिंदी नाटक ‘युद्ध से अमन की ओर’ का मंचन 30 अगस्त को

चण्डीगढ़ : समर्पण थिएटर ग्रुप द्वारा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से भारतीय सेना को समर्पित हिंदी नाटक ‘युद्ध से अमन की ओर’ का मंचन 30 अगस्त, रविवार को किया जाएगा। नाटक का मंचन शाम 6:30 बजे टैगोर थिएटर, सेक्टर-18बी, चंडीगढ़ में होगा।

नाटक के माध्यम से युद्ध की विभीषिका, शांति की आवश्यकता तथा देश की रक्षा में भारतीय सेना के जवानों के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और समर्पण को श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित की जा रही है।

 

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर एस. सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि होंगे। वहीं चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन सुखमिंदर कौर बराड़ (सुखी बराड़) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में वेलोरा बिल्टेक के एमडी सतीश कत्याल, नगर निगम चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 22 की पार्षद अंजू कत्याल तथा सोशल वर्कर गुरचरण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

‘युद्ध से अमन की ओर’ का लेखन राजू वैद राज, निर्देशन राजेश कुमार और संगीत परम चंडेल ने तैयार किया है। नाटक में राजीव अग्निश, राजू वैद राज, जसवीर कुमार, अर्श बैंस, रिंकू जैन, हार्दिक, मिथलेश, पिलोट सिंह और अम्मोल कलाकारों के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

आयोजकों के अनुसार यह नाटक दर्शकों को युद्ध से होने वाले विनाश के साथ-साथ शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देगा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *