ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के मुद्दा उठाने का असर, जलापूर्ति व्यवस्था में लगभग 70% सुधार; अभी और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत:

“अपील”
ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के मुद्दा उठाने का असर, जलापूर्ति व्यवस्था में लगभग 70% सुधार; अभी और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत: 
मनीमाजरा (सेक्टर-13), चंडीगढ़।
ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मनीमाजरा क्षेत्र में गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था में लगभग 70 प्रतिशत सुधार देखने को मिला है। एसोसिएशन के प्रधान राजबीर सिंह भारतीय एवं चेयरमैन सुभाष धीमान ने कहा कि यह सकारात्मक शुरुआत है, लेकिन समस्या अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है और प्रशासन को इस दिशा में और गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है।

राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे समय में यदि जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई तो दूषित पानी के कारण डायरिया, टाइफाइड, पीलिया, उल्टी-दस्त जैसी गंभीर जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। इसलिए प्रत्येक दिन जलापूर्ति से पहले पानी की लैब टेस्टिंग कर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल मिल सके।
उन्होंने कहा कि यदि लोगों के घरों तक अनुपयुक्त या दूषित पानी पहुंचता है तो इससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम तथा जल वितरण विभाग से अपील की है कि जलापूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए, पानी की नियमित लैब जांच कराई जाए, कम प्रेशर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
अंत में उन्होंने ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन को बरसात के पूरे मौसम में विशेष सतर्कता बरतते हुए जलापूर्ति व्यवस्था पर लगातार ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
अपील कर्ता
राजबीर सिंह भारतीय – प्रधान
सुभाष धीमान – चेयरमैन
ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-13, चंडीगढ़।
एवं
मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन मनीमाजरा चंडीगढ़



