news

चंडीगढ़ सेक्टर-42 मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SHO ने किया दौरा, दुकानदारों और निवासियों से किया सीधा संवाद

पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था : जसबीर सिंह बंटी

(पुनीत महाजन)

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2026 सेक्टर-42 मार्केट में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का जायजा लेने के लिए थाना प्रभारी चरणजीत सिंह बडगिल ने मार्केट का दौरा किया। इस दौरान एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

दौरान थाना प्रभारी ने मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा रोजमर्रा की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। लोगों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे।

थाना प्रभारी चरणजीत सिंह बडगिल ने दुकानदारों एवं निवासियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर है और किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को प्रत्येक सप्ताह एक बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया, ताकि क्षेत्र की समस्याओं पर सामूहिक रूप से चर्चा कर उनका समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जल्द ही डीएसपी की अध्यक्षता में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों के साथ एक विशेष बैठक भी आयोजित की जाएगी। इस बैठक में लोगों की समस्याओं को विस्तार से सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने पुलिस अधिकारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर तालमेल और नियमित संवाद बेहद जरूरी है। पुलिस अधिकारियों का इस प्रकार सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना एक सकारात्मक पहल है। इससे न केवल लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को भी और बेहतर बनाया जा सकेगा।

इस मौके पर सेक्टर-42 मार्केट के प्रधान अजय अरोड़ा, मुकेश गिरी, रमेश कुमार, शिव मार्केट के प्रधान राजू तिवारी, दीप सैनी, बीट इंचार्ज नरेंद्र कुमार एवं संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उम्मीद जताई कि उनके सुझावों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *