news

चंडीगढ़ प्रशासन अपना अलग इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी करे : कृष्णलाल

 

चंडीगढ़ प्रशासन अपना अलग इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी करे : कृष्णलाल

 

 

चण्डीगढ़ : कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णलाल ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर मांग की है कि इमरजेंसी नंबर 112 के साथ-साथ चंडीगढ़ प्रशासन का अपना एक अलग हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

 

कृष्णलाल ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि लोग एंबुलेंस, पुलिस अथवा अन्य आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर फोन करते हैं, लेकिन लंबे समय तक कॉल नहीं लगती, जिसके कारण जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता नहीं मिल पाती।

 

उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, चंडीगढ़ में इमारत गिरने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा कई मजदूर घायल हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने लगभग 10 मिनट तक 112 नंबर पर लगातार फोन करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

 

इसी प्रकार बापूधाम कॉलोनी में एक छोटी बच्ची की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाने हेतु 112 नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन लगभग 15 मिनट तक कॉल नहीं लगी, जिससे समय पर सहायता मिलने में देरी हुई।

 

कृष्णलाल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को अपना अलग इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके और कीमती जीवन बचाए जा सकें। कृष्ण लाल ने आगे कहा कि चंडीगढ़ की प्रमुख ट्रैफिक लाइट चौराहों पर सूचना बोर्ड लगाए जाए जिसपे लिखा जाए कि एम्बुलेंस फायर बिग्रेड अन्य इमरजेंसी सेवाओं को रास्ता देने के लिए लाल बत्ती पार करने पर चालान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा जाता हैं कि बाहर से आने वाली गाड़ियां चालान होने के डर से ट्रैफिक लाइट पर एम्बुलेंस व अन्य इमरजेंसी सेवाओं वाले वाहनों को रास्ता नहीं देती हैं। एम्बुलेंस भीड़ में फंस जाती है । जबकि चंडीगढ़ में एंबुलेंस को रास्ता देने के कारण लाल बत्ती पार करने पर चालान नहीं है। बाहर से आने वाली गाड़ियों को यह बात नहीं पता है।

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *