news
सेक्टर-35 में पार्षद प्रेमलता की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


चंडीगढ़, 16 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 23 की एरिया काउंसलर प्रेमलता की ओर से सेक्टर-35, चंडीगढ़ में डांडिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और गरबा व डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने माँ दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पार्षद प्रेमलता ने सभी महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मेल-जोल बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया।




