Breaking News
news

वार्ड 27 में रजनी तलवार को कांग्रेस टिकट देने की पुरजोर मांग; बोलीं—”हाईकमान का फैसला सिर-माथे : Rajni Talwar

चंडीगढ़: आगामी निगम चुनावों के मद्देनज़र वार्ड 27 (सेक्टर 40, 39 व 38W) में सरगर्मी तेज हो गई है। बूथ नंबर 52, सेक्टर 40-C (प्रशासनिक कार्यालय, वार्ड 27 कांग्रेस कमेटी) में आयोजित बैठक में सेक्टर 40 के निवासियों, RWA, मार्केट एसोसिएशनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने CTCC की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी तलवार को कांग्रेस टिकट देने की एकसुर में मांग की।

स्थानीय निवासियों व प्रतिनिधियों ने कहा कि मौजूदा भाजपा पार्षद के कनाडा शिफ्ट होने के बाद जनता के बीच रजनी तलवार ही डटी रहीं। उनके प्रयासों से माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी जी ने MPLAD फंड जारी कर 40-C मार्केट का नया टॉयलेट ब्लॉक बनवाया और फ्लड लाइट्स लगवाईं। साथ ही कॉलोनियों में CCTV व हाई-मास्ट लाइट्स का काम भी सांसद जी के सहयोग से प्रगति पर है।

प्रतिनिधियों ने रेखांकित किया कि वार्ड 27 जनरल ओपन सीट है, जहाँ पूर्व में भी महिला प्रत्याशी जीती थीं। आज देशव्यापी महिला सशक्तिकरण के दौर में सामान्य सीट से कर्मठ महिला नेत्री को आगे बढ़ाना जरूरी है। पार्टी निष्ठा दोहराते हुए श्रीमती रजनी तलवार ने कहा, “हाईकमान का निर्णय मेरे लिए सर्वोपरि है और वह सिर-माथे स्वीकार्य होगा। मेरी प्राथमिकता केवल जनसेवा और संगठन को मजबूत करना है।”

उनके सुपुत्र एडवोकेट अनमोल तलवार (CTCC युवा नेता, वाइस चेयरमैन लीगल सेल CTCC व हाईकोर्ट अधिवक्ता) के नेतृत्व में युवाओं और समूचे अधिवक्ता समाज का भी उन्हें खुला समर्थन मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हाईकमान जनभावनाओं का सम्मान करते हुए श्रीमती रजनी तलवार को ही प्रत्याशी बनाएगी।

स्थानीय निवासियों व प्रतिनिधियो ं ने कहा कि मौजूदा भाजपा पार्षद के कनाडा शिफ्ट होने के बाद जनता के बीच रजनी तलवार ही डटी रहीं। उनके प्रयासो ं से माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी जी ने MPLAD फंड जारी कर 40-C मार्केट का नया टॉयलेट ब्लॉक बनवाया और फ्लड लाइट्स लगवाईं। साथ ही कॉलोनियो ं में CCTV व हाई-मास्ट लाइट्स का काम भी सांसद जी के सहयोग से प्रगति पर है।

 

इस मौके पर वाइस चेयरमैन लीगल सेल CTCC एडवोकेट अनमोल तलवार, वार्ड 27 उपाध्यक्ष श्री राजेश खिल्लन, DCC अर्बन-2 उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार, CTCC सचिव श्री राजविंदर सिंह गड्डू, वरिष्ठ नेतागण, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के सदस्य व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *