news

वार्ड नंबर-6 के प्रतिनिधिमंडल ने मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात

वार्ड नंबर-6 के प्रतिनिधिमंडल ने मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों से की मुलाकात

 

मनीमाजरा : मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा की विभिन्न जनसमस्याओं और लंबित विकास कार्यों के समाधान की मांग को लेकर वार्ड नंबर-6 के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। प्रधान तलविंदर सिंह एवं जीएस बराड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (रोड विंग) अजय गर्ग तथा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर विभाग) प्रीतपाल सिंह से भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में विनोद सिंह, शिव कुमार दत्ता, साधु राम, सुदेश कटोच और संजीव गुप्ता भी शामिल रहे।

 

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कों की री-कारपेटिंग, मुख्य सड़क के किनारे बने फुटपाथों पर पावर ब्लॉक लगाने, कैटेगरी-4 ब्लॉक्स में संकरी गलियों एवं रास्तों को चौड़ा करने, पार्कों की सुरक्षा के लिए टो-वॉल का निर्माण, पार्कों की नियमित देखभाल तथा सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थायी वाटर कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।

 

प्रधान तलविंदर सिंह ने अधिकारियों को बताया कि ये सभी मुद्दे लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्राथमिक मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं में सुधार होने से न केवल लोगों की दैनिक समस्याएं दूर होंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र का स्वरूप भी बेहतर होगा। उन्होंने प्रशासन से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की अपील की। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के बाद विश्वास जताया कि प्रशासन जल्द ही इन विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएगा, जिससे मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *