चंडीगढ़ सेक्टर 43-बी में धूमधाम से मनाया करवा चौथ, पार्षद प्रेमलता ने दी महिलाओं को शुभकामनाएं


(पुनीत महाजन)
चंडीगढ़। 29 अक्टूबर सेक्टर 43-बी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और महिला कीर्तन मंडली के संयुक्त तत्वावधान में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सेक्टर के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक पूजा-अर्चना और करवा चौथ की कथा से हुई। महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद प्रेमलता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सजाए गए सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं ने तस्वीरें खिंचवाईं। इसके अलावा पारंपरिक गीतों और सामूहिक नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

महिला कीर्तन मंडली की प्रधान राज अरोड़ा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने RWA प्रधान राजेश राय, नरेश सलवान और कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष धन्यवाद किया। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
