news

ओमशांति शिव मंदिर में आयोजित मेडिकल कैंप में 45 लोगों की जांच

ओमशांति शिव मंदिर में आयोजित मेडिकल कैंप में 45 लोगों की जांच

 

जीरकपुर : ओम शांति शिव मंदिर, जमुना एन्क्लेव, जीरकपुर में रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 लोगों की जांच की गई।

ओम शांति शिव मंदिर कमेटी के प्रधान सतनाम वाधवा, उप प्रधान मंधीर सचदेव ने बताया कि इस शिविर में जमुना एन्क्लेव, अमोलक एन्क्लेव, पंचशील एन्क्लेव, लाजपत नगर, चंडीगढ़ एन्क्लेव के निवासी जांच कराने पहुंचे। मोहाली के शेल्बी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डा मनोज शर्मा के नेतृत्व में अस्पताल की टीम ने मंदिर परिसर में लोगों के वीपी की जांच की। शुगर और पीएसए टेस्ट किया गया। शिविर में 45 लोगों के टेस्ट किए गए। कुछ लोगों को मुफ्त में दवाएं भी दी गईं। इस शिविर के आयोजन में सतनाम वाधवा, मंधीर सचदेवा, कमेटी के चेयरमैन भगवान दास, सदस् दीपक गर्ग, श्रीमती शक्ति वर्मा और राम शर्मा का विशेष योगदान रहा। मंदिर कमेटी समय समय पर विभिन्न तरह के आयोजन करती रहती है

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *