भगवानपुरा-किशनगढ़ में पेयजल संकट गहराया, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की

भगवानपुरा-किशनगढ़ में पेयजल संकट गहराया, ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की

चंडीगढ़, 11 जुलाई। वार्ड नंबर-4 के अंतर्गत गाँव भगवानपुरा-किशनगढ़ में पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल संकट गहराने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के तीन पानी के ट्यूबवेलों में से एक की मोटर खराब होने के कारण नियमित जलापूर्ति बाधित है और लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सैक्टर-13, चंडीगढ़ के चेयरमैन श्री सुभाष धीमान ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान समाजसेवी रिकुं लुबाणा सहित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
एसोसिएशन ने जलापूर्ति विभाग तथा नगर निगम चंडीगढ़ के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि खराब ट्यूबवेल की मोटर को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक कराया जाए तथा क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
मामला ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन, सैक्टर-13, चंडीगढ़ के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय के संज्ञान में आने पर उन्होंने गहरा खेद व्यक्त किया और प्रशासन से आग्रह किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो एसोसिएशन क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेगी।
जारीकर्ता:
सुभाष धीमान चेयरमैन ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशनसैक्टर-13, चंडीगढ़



