4 जुलाई को गढ़वाल भवन में होगा टिहरी गढ़वाल विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

4 जुलाई को गढ़वाल भवन में होगा टिहरी गढ़वाल विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह

चण्डीगढ़ : टिहरी गढ़वाल विकास परिषद, चण्डीगढ़ द्वारा नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के वर्ष 2026–28 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 4 जुलाई (शनिवार) को गढ़वाल भवन, सेक्टर-29, चण्डीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 9:00 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ से होगा, जिसमें उत्तराखंड समाज के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं परिषद के सदस्य भाग लेंगे।
सुन्दरकाण्ड पाठ के उपरांत गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में रघुवीर सिंह पंवार (प्रधान), बी. डी. उनियाल (वरिष्ठ उपप्रधान), ज्वाला भण्डारी (उपप्रधान), इन्दुभूषण गोदियाल (महासचिव), महिपाल सिंह कठैत (सचिव) तथा सोबन सिंह नेगी (कोषाध्यक्ष) शामिल है।



