लॉयन्स क्लब चण्डीगढ़ रेडियंस ने धूमधाम से मनाई चार्टर नाइट, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सदस्यों को किया सम्मानित

लॉयन्स क्लब चण्डीगढ़ रेडियंस ने धूमधाम से मनाई चार्टर नाइट, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सदस्यों को किया सम्मानित
एमजेएफ लॉयन एडवोकेट करण एस. गिल तथा सचिव लॉयन सीए धीरज कुमार को “पिलर ऑफ लॉयनिज्म” का अवार्ड
कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ. आर.के. गुप्ता को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “द लॉयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड” से सम्मानित किया
चण्डीगढ़ : लॉयंस क्लब चंडीगढ़ रेडियंस की ओर से चार्टर नाइट समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन आर.के. राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज सेवा और क्लब के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन एडवोकेट करण एस. गिल तथा सचिव लॉयन सीए धीरज कुमार को “पिलर ऑफ लॉयनिज्म” स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं क्लब के कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ. आर.के. गुप्ता को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “द लॉयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा लॉयन इंजीनियर आर.जे. पांडेय, लॉयन प्रो. गुरमेल सिंह और लॉयन बी.डी. घावरी को “हाइएस्ट अप्रिसिएशन अवॉर्ड” प्रदान किया गया। समारोह में लॉयन सुखदेव सिंह, पंकज कुमार, परवीन कुमार, अरविंदर सिंह सोढ़ी, वीना गिल, रश्मि महाजन, विक्रम वर्मा, राजवीर जस्सल, अंकुश सचदेवा और कमलेश गुप्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त लॉयन सुमित गुप्ता, कंवलजीत सिंह, एच.एस. ढिल्लों, जसविंदर सिंह लुबाना, सुनीता जस्सल, आरव सिंह, हरजीत सिंह सिद्धू, तुषार सिंह गिल और नेतर सिंह को “अवार्ड ऑफ अप्रिसिएशन” प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि आर.के. राणा ने अपने संबोधन में क्लब की समाज सेवा गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लॉयंस क्लब विश्वभर में मानव सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखने का आह्वान किया। चार्टर नाइट समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां क्लब के सदस्यों ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



