news

Ravinder Popli/chandigarh : डीसी की अगुआई में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ ने जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया

चण्डीगढ़ : जारी शीत लहर को ध्यान में रखते हुए, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव, आईएएस के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण अभियान चलाया गया। यह अभियान समाज के वंचित वर्गों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका गृह स्नेहालय, वृद्ध आश्रम सेक्टर-15, पीजीआई एवं जीएमएसएच, सेक्टर-16 तथा कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण यू.टी. रेड क्रॉस की टीम द्वारा नोडल अधिकारी सुश्री पूनम मलिक के नेतृत्व में किया गया। इस पहल में एम/एस बेबो टेक्नोलॉजी, आईटी पार्क, चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री एस.सी. अग्रवाल तथा जनता मॉडल स्कूल, नया गांव के प्रबंध निदेशक  पी.के. शर्मा का सहयोग प्राप्त हुआ। रेड क्रॉस सोसायटी, चंडीगढ़ ने शहर के नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे जरूरतमंद और गरीब नागरिकों के कल्याण के लिए इसी प्रकार पूरे मन से योगदान देते रहें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *