news

04 जुलाई, शिव धाम आश्रम मोरनी मौड सेक्टर 31 पंचकुला

 

04 जुलाई, शिव धाम आश्रम मोरनी मौड सेक्टर 31 पंचकुला

 

जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज

हरियाण व पंजाब के भक्तों को मिला गुरुदेव का आशीर्वाद

गुरु दर्शन, गुरु पाद पूजन, गुरु आरती व दिव्य सत्संग से होंगे भक्त निहाल

शिव धाम आश्रम पंचकुला में हुआ दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ, कल प्रातःकालीन समारोह उपरान्त होगा समापन

विश्व जागृति मिशन के हरियाणा राज्य में स्थित शिव धाम आश्रम पंचकुला द्वारा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ सायंकालीन सत्र में दीप प्रज्वलन विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर गुरुदेव भगवान का स्वागत एवं अभिनन्दन पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व न्यायाधीश एस.एन.अग्रवाल, जस्टिस नवाब जी, पंचकुला के महापौर श्यामलाल बंसल, शिवालिक बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अन्य मण्डलों से आए प्रधानों ने किया। इस अवसर पर

शिव धाम आश्रम के विशाल पांडाल में उपस्थित भक्तों को बोलते हुए पूज्य आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि हमें जीवन में कायरों की तरह नहीं जीना है और न ही भीड़ का हिस्सा बनकर अपनी पहचान को खोनी है बल्कि अपना रास्ता स्वयं तलाशना है। जब तक जीवन है, तब तक समस्याएं तो बनी ही रहेगी लेकिन एक सच्चे वीर की तरह हमें इन परिस्थितियों को बहादुरी से लड़ना है। जो इंसान विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को संभाल कर रखता है, उस पर परमात्मा की कृपा और आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होती है। इस दुनिया में सांसारिक बंधनों में फंसने के लिए नहीं, बल्कि प्रेम और शांति से बसने के लिए आए हैं। हमारा कर्म सिर्फ खुद को संभालना है, बल्कि दूसरों को भी सही राह दिखाकर बचाना है। उन्होंने कहा कि मन में हमेशा यह भाव रखें और भगवान से निरंतर प्रार्थना करते रहें आपकी शरण में आया हूँ और मेरा मार्गदर्शन करें। परम पूज्य महाराजश्री जी आगे कहा कि नियम और अनुशासन को जीवन में अपनाएं और पूर्ण समर्पण के साथ सद्गुरु का ध्यान करें और कहें कि मेरे महामंत्र में अपनी असीम शक्ति दो, मेरे मन, वचन और कर्म की शुद्धि करो तथा मेरे भीतर एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करो। मेरे सोए हुए भाग्य चक्र को जागृत कर दो ताकि अज्ञानता का अंधकार मिटे और अंतरात्मा में ज्ञान की वह परम आत्म-ज्योति प्रज्वलित हो उठे जो जीवन को दिव्यता की ओर ले जाए।

 

दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं विश्व जागृति मिशन केन्द्रीय समिति के वरिष्ठ अधिकारी मनोज शास्त्री ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव धाम में भक्तों के लिए गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका लाभ पंजाब एवं हरियाणा के गुरु भक्तों को परम श्रद्धेय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज के अमृत सन्देश सुनने का अवसर प्राप्त होगा और कल प्रातःकालीन सत्र में गुरु दर्शन, गुरु पाद पूजन, गुरु आरती एवं दिव्य सत्संग श्रवण करने का सुन्दर अवसर प्राप्त होगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में मण्डल के कार्यवाहक प्रधान श्री नरेन्द्र सिंह, आचार्य कुलदीप पाण्डेय, कपिल, सौरभ गुप्ता , योगराज मुंज्याल, विनोद कौशिक , पंकज एवं समस्त अधिकारियों व सेवादारों के लिए परम पूज्य महाराजश्री ने अपनी स्नेह भरी मंगलकामना की।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *