news

हरियाणवीं कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध कला परिषद : महेश जोशी  

हरियाणवीं कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध कला परिषद : महेश जोशी

हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित

 

चंडीगढ़ : हरियाणा कला परिषद, चण्डीगढ़ के वाइस चेयरमैन महेश जोशी ने कहा कि कला परिषद हरियाणवीं कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को हरियाणवीं कला एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए परिषद की ओर से कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। कला परिषद के वाइस चेयरमैन ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

उन्हें ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की ओर से विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की ओर से दिया गया है। महेश जोशी को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘विप्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ब्राह्मण समाज के उत्थान, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

महेश जोशी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी कलाकारों, साहित्यकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जो समाज और संस्कृति की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कला परिषद प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी कला, साहित्य और लोक संस्कृति के संवर्धन के लिए परिषद की गतिविधियों को और व्यापक बनाया जाएगा।

सभा के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने कहा कि हरियाणा कला परिषद वाइस चेयरमैन महेश जोशी के नेतृत्व में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ समाज को जोड़ने और भारतीय परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। है। हरियाणा कला परिषद द्वारा कला, साहित्य, लोक संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने कार्ययोजना तैयार की गई है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *