पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर 10 सितंबर को सेक्टर-17 में प्रदर्शन
बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों के हक में उठेगी आवाज : चंडीगढ़ प्रशासन से तत्काल वृद्धि की मांग

Chandigarh 9.9.2026

बुजुर्गों,विधवा माताओं -बहनों एवं दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 10 सितंबर को सेक्टर-17 स्थित नियर पोस्ट ऑफिस के पास शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन दोपहर 3:30 बजे आयोजित होगा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ती रोजमर्रा की जरूरतों के बीच मौजूदा पेंशन पर्याप्त नहीं है। लंबे समय से पेंशन में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आयोजकों ने चंडीगढ़ प्रशासन से पेंशन में तत्काल एवं सम्मानजनक वृद्धि करने की मांग करते हुए कहा कि बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के समक्ष “पेंशन बढ़ाओ” की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होकर इस मांग को मजबूती प्रदान करने की अपील की है।

“हर नागरिक का हक—सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन” के संदेश के साथ प्रदर्शनकारी अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


