पास्टर रॉबर्ट विलियम चौथी बार मौली जागरां रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन नियुक्त: राजबीर सिंह भारतीय और सुभाष धीमान ने दी बधाई

पास्टर रॉबर्ट विलियम चौथी बार मौली जागरां रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन नियुक्त: राजबीर सिंह भारतीय और सुभाष धीमान ने दी बधाई
चंडीगढ़, 6 जुलाई।
मौली जागरां कॉम्प्लेक्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पुनर्गठन और पास्टर रॉबर्ट विलियम को लगातार चौथी बार सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने जाने पर ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन (सेक्टर 13, चंडीगढ़) ने गहरी खुशी व्यक्त की है।
ऑल मनीमाजरा रेजिडेंट्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय और चेयरमैन सुभाष धीमान ने संयुक्त रूप से पास्टर रॉबर्ट विलियम और उनकी पूरी नवनियुक्त टीम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
एक प्रेस बयान जारी करते हुए राजबीर सिंह भारतीय ने कहा:
“पास्टर रॉबर्ट विलियम का लगातार चौथी बार चेयरमैन चुना जाना उनकी समाज सेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जनता और एसोसिएशन के सदस्यों का उन पर यह विश्वास दिखाता है कि उन्होंने हमेशा जमीनी स्तर पर काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में मौली जागरां एसोसिएशन क्षेत्र की समस्याओं को और अधिक मजबूती से उठाएगी।”

चेयरमैन सुभाष धीमान ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का यह पुनर्गठन क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को एक नई गति देगा। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष जरनैल सिंह सभरवाल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, महासचिव चंदन सिंह, दिलबर सिंह, मेजर सिंह, सतपाल सिंह, गोविंद, सोलोमन, वाल्टर विलियम, सैमुअल विलियम, वियाटलिंगम, मोहम्मद ईशा, छोटे लाल, महिंदर कौर, रेनू विलियम, ईश्वर वती एवं राजवती सहित पूरी टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।
राजबीर सिंह भारतीय और सुभाष धीमान ने उम्मीद जताई कि दोनों एसोसिएशन मिलकर चंडीगढ़ के स्थानीय निवासियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर लंबित जनसमस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ निरंतर कार्य करती रहेंगी।


