13वीं वाहिनी सीआरपीएफ सेक्टर-43 चंडीगढ़ के प्रांगण में मनाया पुलिस स्मृति दिवस

Chandigarh : देश की रक्षा करते हुए कर्तव्य की राह में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 13 बटालियन ने 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया | इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री कैलाश चंद्र अहलावत ने बटालियन शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री कैलाश चंद्र अहलावत, द्वितीय कमान अधिकारी ने परेड को संबोधित करते हुए लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 21 अक्टूबर 1959 को घटी ऐतिहासिक घटना को याद किया, जहां सीआरपीएफ के दस बहादुर जवानों ने चीनी हमले का सामना करते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनका असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान पुलिस और अर्धसैनिक बलों की पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

इसके उपरांत श्री कैलाश चंद्र अहलावत, द्वितीय कमान अधिकारी ने पिछले वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर राष्ट्र की सुरक्षा और कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन देश में शांति बनाए रखने, नागरिकों की रक्षा करने और देश की एकता एवं अखंडता को संरक्षित करने में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए बलिदानों की स्मृति में समर्पित है ।
इस अवसर पर श्री कैलाश चंद्र अहलावत, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सुनील खिंची, उप कमांडेंट , डॉ दर्शप्रीत सिंह,एस0 ऍम0 ओ0, श्री अरविन्द कुमार, उप कमांडेंट, श्री मनोज कुमार, सहायक कमांडेंट एवम् सूबेदार मेजर प्रताप सिंह तथा बटालियन के सभी जवानों ने बल की सर्वोच्च परंपराओं को कायम रखने, साहस, समर्पण और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

