रोशन परिवार की चार पीढ़ियों रोशन, राजेश रोशन, राकेश रोशन तथा ऋतिक रोशन से जुड़ी एक शाम ‘द रोशन्स’ के नाम का आयोजन 20 को

रोशन परिवार की चार पीढ़ियों रोशन, राजेश रोशन, राकेश रोशन तथा ऋतिक रोशन से जुड़ी एक शाम ‘द रोशन्स’ के नाम का आयोजन 20 को

चण्डीगढ़ : मुर्छना कल्चरल सोसाइटी, चण्डीगढ़ की ओर से 20 सितंबर को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के मेन औडिटोरियम में पहली बार ‘द रोशन्स’ नाम से एक भव्य संगीत समारोह का विशाल आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित रोशन परिवार की संगीत विरासत को समर्पित एक विशेष संगीतमय प्रस्तुति होगी। रोशन परिवार की चार पीढ़ियों—रोशन, राजेश रोशन, राकेश रोशन तथा ऋतिक रोशन —से जुड़ी यादगार फिल्मों और गीतों को उत्तर भारत के लगभग 70 श्रेष्ठ गायक कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुत किया जाएगा।

मुर्छना कल्चरल सोसाइटी के डॉ. वी. पी. नागपाल, अध्यक्ष तथा महासचिव श्रीमती सुचेता ने संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे शाम 4:30 बजे तक अपनी सीट सुरक्षित कर लें। परिवार के साथ आने वाले दर्शकों के लिए सीटों में प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।



