news
चंडीगढ़/3.7.26:- ग्रेन मार्किट में सांसद निधि के तहत लगाई गई सोलर लाइटों का उद्घाटन किया मनीष तिवारी ने

ग्रेन मार्किट में सांसद निधि के तहत लगाई गई सोलर लाइटों का उद्घाटन किया मनीष तिवारी ने 
चण्डीगढ़ : स्थानीय सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज एमपी एलएडी के अंतर्गत सेक्टर 26 स्थित ग्रेन मार्किट में लगाई गई सोलर लाइटों का उद्घाटन किया गया। समारोह में सांसद के साथ खुशप्रीत कौर, एसडीएम, संजीव चड्ढा, अध्यक्ष, सीबीएम, हरमोहिंदर सिंह लक्की एवं कृष्ण बावा भी उपस्थित रहे। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद, चेयरमैन राज कुमार बंसल, महासचिव राहुल गोयल एवं महासचिव आशीष पाहवा ने अनाज मंडी में सुरक्षा एवं रोशनी की सुविधा बढ़ाने की इस पहल के लिए उनका धन्यवाद किया।



