सरगुन अरोड़ा सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते

सरगुन अरोड़ा सीलोन मास्टर्स इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते
चण्डीगढ़ : सीलोन मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय चार दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन एयर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजगिरिया बैडमिंटन कोर्ट्स में हुआ, जिसमें 11 विभिन्न देशों — भारत, चीन, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूएई, नॉर्वे, कनाडा, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड और चाइनीज़ ताइपे — के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चंडीगढ़ के सरगुन अरोड़ा ने अपने साथी प्रवीण तनेजा के साथ 60+ मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता, सुमित्रा के साथ डब्ल्यूडी 60+ में एक कांस्य पदक तथा सुभाष के साथ 55+ मिक्स्ड डबल्स में एक कांस्य पदक जीता। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरगुन अरोड़ा एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अब मास्टर्स वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आठ बार राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले चुके सरगुन अरोड़ा ने भारत में भी कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीते हैं।
ट्राईसिटी के अन्य खिलाड़ी जिन्होंने देश का नाम रोशन किया, उनमें प्रवीण तनेजा शामिल हैं, जिन्होंने एमडी 60 वर्ग में रजत पदक जीता। इस चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक प्रियंथा वीरसूरिया ने किया। सिटी इंटरनेशनल बैडमिंटन कोच सुरिंदर महाजन ने पदक विजेताओं को बधाई दी।



