news

चण्डीगढ़ एम्प्लॉईज़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रसाद सेवा एवं छबील का आयोजन

चण्डीगढ़ एम्प्लॉईज़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा प्रसाद सेवा एवं छबील का आयोजन

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ एम्प्लॉईज़ वेलफेयर एसोसिएशन (सीईडब्ल्यूए) द्वारा आज कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए प्रसाद सेवा एवं छबील का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं मीठा शर्बत वितरित कर सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। एसोसिएशन के प्रधान रविंदर नाथ एवं महासचिव विजय जुनेजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हितों के लिए ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। एसोसिएशन के चेयरमैन सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में श्रीमति राज, रेशम सिंह, माणिक चोपड़ा एवं रणवीर मान ने पूरे समर्पण और सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *