news

13वीं बटालियन CRPF, सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर बटालियन/ग्रुप केंद्र (परिचालन) स्तर कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ

चंडीगढ़, दिनांक 05 अक्टूबर 2026:

13वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर बटालियन/ग्रुप केंद्र (परिचालन) स्तर कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में पश्चिमोत्तर सेक्टर, चंडीगढ़ के परिचालन बटालियनों एवं ग्रुप केंद्र की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

इस अवसर पर श्री कुमार मयंक, कमांडेंट, 13वीं बटालियन CRPF ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जैसे अनुशासित एवं चुनौतीपूर्ण बल में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, साहस, अनुशासन एवं टीम भावना का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि कबड्डी इन सभी गुणों का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत करती है। इस खेल में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य तथा टीम के साथ बेहतर समन्वय आवश्यक होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जवानों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का संचार करती हैं।

श्री कुमार मयंक ने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान उच्च स्तर की खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना तथा अपने साथियों एवं प्रतिद्वंद्वी टीमों के प्रति सम्मान बनाए रखना।

उन्होंने कहा कि कबड्डी हमें यह महत्वपूर्ण संदेश देती है कि व्यक्तिगत क्षमता के साथ-साथ सामूहिक प्रयास, आपसी विश्वास एवं बेहतर समन्वय ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। यही भावना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कार्यप्रणाली में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रत्येक कार्मिक टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बल के जवानों की शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी तथा वे भविष्य की कठिन ड्यूटी एवं चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक सक्षम एवं तैयार होंगे।

 

इस अवसर पर श्री कुमार मयंक, कमांडेंट, 13वीं बटालियन CRPF ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी आयोजकों एवं कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

अंत में, उन्होंने सभी खिलाड़ियों से पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया तथा अंतर बटालियन/ग्रुप केंद्र (परिचालन) स्तर कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *