सेवा संकल्प अभियान 2026 के उपलक्ष्य पर नाटक सेवा ही संस्कृति का कलाग्राम में मंचन

सेवा संकल्प अभियान 2026 के उपलक्ष्य पर नाटक सेवा ही संस्कृति का कलाग्राम में मंचन

चण्डीगढ़ : थिएटर आर्ट्स, चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा नॉर्थ जोन क्लचर सेंटर पटियाला तथा मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सहयोग से नाटक सेवा ही संस्कृति का सफल मंचन शिवालिक गार्डन मनीमाजरा में सफल मंचन किया गया।नाटक का निर्देशन राजीव मेहता द्वारा किया गया।

नाटक में दिखाया गया कि हमारा देश भारत पिछले कई सालों से हर क्षेत्र में लगातार कामयाबी की नई मंज़िले छू रहा है।यही कारण है कि इस वक्त हम विश्व की तीसरी सब से बड़ी शक्ति माने जाते है। वही दूसरी और अस्वच्छता हमारे लिए एक रोग बन गई है।
स्वच्छता के मामले मै हम दुसरे देशों से बहुत पीछे है।

स्वच्छता का मतलब सिर्फ अपने शरीर और अपने घर की सफाई ही नहीं बल्कि जिस मोहल्ले, जिस सेक्टर या कस्बे,शहर या प्रांत या राज्य इन सब की स्वच्छता ज़रूरी है।तभी हमारा देश पूरी तरह से स्वच्छ होगा। हर जगह पर सफाई रखना केवल सरकार, म्यूनिसिपल कार्पोरशन या हेल्थ डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि हम सभ की जिम्मेदारी है। इसके साथ साथ हमे अपना मन और मस्तिष्क को भी स्वच्छ रखना होगा और उसके लिए योग और ध्यान लगाना बहुत ही जरूरी है।हमे अपना हर काम पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से बिना किसी लालच से करना होगा। यही शिक्षा हमे हमारे संस्कारों द्वारा दी है। भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण द्वारा भी यही संदेश दिया गया है कि अपना हर कार्य बिना किसी लालच या फल की इच्छा की बिना करना होगा क्योंकि सेवा ही हमारी संस्कृति है।
हमारे योग,ध्यान, संसकार और गीता उपदेश को आज सारी दुनिया ने अपना लिया है।इसका सब से बड़ा प्रमाण है कि 17 अप्रैल को हमारे प्रधानमंत्री लो नरेन्द्र मोदी के प्रयासों द्वारा यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड के रजिस्टर में नाट्य शास्त्र, योग और भगवद गीता का रजिस्टर होना। ये हमारे देश के लिए गौरव का विषय हैं।
नाटक द्वारा यह संदेश दिया गया कि यदि हम अपनी, अपने लोगों तथा अपने देश की लगातार तरक्की चाहते है तो हमें हर तरफ स्वच्छता रखनी होगी और अपना हर कार्य पूरी निष्ठा ईमानदारी और निष्काम भावना और बिना फल की इच्छा से करना होगा।
नाटक में योगेश अरोड़ा, राजीव मेहता, भूपिंदर सिंह संधू, आशा सकलानी, मुकेश चंदेलिया, राहुल वर्मा, तेजिंदर जोशी, संदीप कुमार, हरप्रीत सिंह, जसवीर जस्सी, रविंदर सिंह रावत, दिलप्रीत कौर, रितिका, दीक्षा गुलाटी, जतिंदर सिंह शम्मी, आरव अरोड़ा, साहिल ग्रोवर और मास्टर विनय सिंह ने
निभाई।


