वी ग्रुप द्वारा 24वीं महिला कलाकार प्रदर्शनी का आयोजन

वी ग्रुप द्वारा 24वीं महिला कलाकार प्रदर्शनी का आयोजन 
चण्डीगढ़ : वी – ए ग्रुप ऑफ इंडियन कंटेम्पररी वूमेन आर्टिस्ट्स, चण्डीगढ़ द्वारा 24वीं अखिल भारतीय वार्षिक महिला कलाकार प्रदर्शनी का सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, चंडीगढ़ में आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ राजेंद्र कौर वाइस चेयरपर्सन आइपीएफ ग्रुप ने मुख्य मेहमान के तौर पर और स्वर्णजीत सिंह सावी, अध्यक्ष, पंजाब आर्ट्स काउंसिल और डॉ पंकज माला शर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजिक फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl इस मौके पर वी ग्रुप की फाउंडर प्रेसिडेंट (रिटायर्ड प्रिंसिपल सरकारी कॉलेज, डेराबस्सी ), श्रीमती साधना संगर और वी ग्रुप की सेक्रेटरी भारती शर्मा ने सभी का पहुंचने पर स्वागत और धन्यवाद कियाl यह भव्य कला प्रदर्शनी 10 अप्रैल तक चलेगीl इस प्रदर्शनी में देशभर से आई महिला कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया गयाl निर्णायक मंडल में अराधना टंडन, अनीता गुप्ता एवं नूतन धीमान शामिल थीं, जिन्होंने विजेताओं का चयन किया। ग्यारह हजार रुपये प्रत्येक के पुरस्कार से रहनुमा रानी (चंडीगढ़), शीतल चितलांगिया (जयपुर) तथा डॉ. जैस्मिन कौर (सूरत) को सम्मानित किया गया, जबकि पांच हजार रुपये प्रत्येक के पुरस्कार से कविता राजपूत (दिल्ली), मीनाक्षी वाधवा (दिल्ली) एवं विंकी कौर (मोहाली) को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, मेरिट प्रमाण पत्र मंजिरी (मुंबई), एडवोकेट दीपिका (डेराबस्सी), निशा अग्रवाल (चंडीगढ़), आस्था (चंडीगढ़) तथा ज्योति ताम्हणे को प्रदान किए गए। बाल वर्ग में एलेनोर रैक्स सेराओ (मुंबई) को पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि मेरिट प्रमाण पत्र जेसिका सिमरित लूथरा कॉक्स (ऑक्सफोर्ड) एवं प्रांजल (डेराबस्सी) को दिए गए।



