*विकास की ओर एक और कदम: वार्ड नंबर 23 हुआ जगमग, हाई इलेक्ट्रिक एवम ग्लोब लाइटें लगवा कर चालू करने का किया उद्घाटन*

Rakesh Sharma (tricitinews.com)
Chandigarh, 10.10.26 l

वार्ड नंबर 23 के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए स्थानीय पार्षद श्रीमती प्रेम लता द्वारा क्षेत्र में 06नई हाई इलेक्ट्रिक एवम 26 नई ग्लोब लाइटें स्थापित करवाई गई हैं। इन विकास कार्यों का औपचारिक उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह आज अत्यंत उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ।

इन नई लाइटों से पूरे क्षेत्र को ‘डार्क-स्पॉट’ मुक्त बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। यह हाई इलेक्ट्रिक एवम ग्लोब लाइटें निम्नलिखित प्रमुख स्थानों पर स्थापित की गई हैं l

* श्री गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर 34 के समीप दो हाई इलेक्ट्रिक
* सेक्टर 34-C स्थित ग्रीन बेल्ट पार्क के अंदर 02हाई इलेक्ट्रिक एवम 12 नई ग्लोब लाइटें
* सेक्टर 43 के रिहायशी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट पार्क में 02 हाई इलेक्ट्रिक और 14 नई ग्लोब लाइटें स्थापित करवाई गई।

सेक्टर 34और सेक्टर 43 के स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि पार्क में अंधेरा रहने के कारण सुबह-शाम टहलने में असुविधा होती है। इन लाइटों के लगने से क्षेत्रवासियों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं में भारी खुशी की लहर है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेम लता ने कहा, “वार्ड नंबर 23 का सर्वांगीण विकास और नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन हाई इलेक्ट्रिक एवम ग्लोब लाइटों के चालू होने से रात के समय लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। विशेष रूप से हमारे वरिष्ठ नागरिकों को पार्कों में सैर करने और श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा साहिब एवम मन्दिर आने-जाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।”

समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
उद्घाटन समारोह में नगर निगम के एस.डी.ओ. श्री राजदीप सिंह, गुरुद्वारा सेक्टर 34 के प्रतिनिधि तथा सेक्टर 43,34 और 35 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस (RWA) के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके अलावा कार्यक्रम में एस डी ओ श्री राजदीप सूर्यवंशी,जे ई राजदीप सिंह,सरदार मोहिंदर सिंह भल्ला, श्री तेजाविन्दर सिंह गिल, श्री वीरेंद्र पाल कलसी, , श्री रमणिक सिंह, आरती,मंजीत,शादी लाल,डी एस चीमा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी निवासियों ने वार्ड के निरंतर विकास और जनसुविधाओं में सुधार के लिए पार्षद प्रेम लता का सहृदय आभार व्यक्त किया।
*प्रेम लता*
*पार्षद, वार्ड नंबर 23*
*नगर निगम, चंडीगढ़*



