वार्ड-4 में सुभाष धीमान का सियासी धमाका!
होटल में बैठक, बंद कमरे में मंथन… फिर हुआ बड़ा ऐलान—“टिकट मिले या न मिले, चुनाव जरूर लड़ूंगा”


चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की आहट के बीच वार्ड नंबर-4 में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। लंबे समय से वार्ड की राजनीति में अपनी रणनीतिक सक्रियता के लिए चर्चा में रहने वाले सुभाष धीमान ने होटल में समर्थकों के साथ बैठक कर आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए।
बैठक के बाद सुभाष धीमान ने साफ कर दिया कि पार्टी टिकट दे या न दे, उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। उनके इस ऐलान ने वार्ड-4 की राजनीतिक चर्चाओं को नई हवा दे दी है।

“सस्पेंस खत्म… अब मैदान में उतरना तय”
काफी समय से सुभाष धीमान के अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। होटल में हुई बैठक के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया। बैठक में मौजूद समर्थकों के बीच चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

सुभाष धीमान के इस ऐलान के बाद अब वार्ड-4 में राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। टिकट की तस्वीर बाद में साफ होगी, लेकिन धीमान ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि वह चुनावी मैदान से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
अब असली सवाल—टिकट किसे मिलेगा और सुभाष धीमान का अगला सियासी दांव क्या होगा? वार्ड-4 की राजनीति में आने वाले दिनों में कई नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं।



