वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट की शुरुआत; जल्द खुलेगा फिजियोथेरेपी सेंटर

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट की शुरुआत; जल्द खुलेगा फिजियोथेरेपी सेंटर

चंडीगढ़ : ट्राईसिटी सीनियर सिटीजंस सेवा ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन समारोह सेक्टर 33A स्थित राजस्थान भवन में आयोजित किया ट्रस्ट के चेयरमैन राजकुमार गुप्ता और अध्यक्ष भूपिंदर कुमार ने बताया कि यह संस्था वरिष्ठ नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, मनोरंजन और कल्याण के साथ हर महीने के दूसरे शनिवार को ‘परिवार मिलन’ कार्यक्रम आयोजित होंगा और जल्द ही संस्था की और से फिजियोथेरेपी सेंटर भी खोला जाएगा। समारोह में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वरिष्ठ नागरिकों को हर प्रकार की सहायता का भरोसा दिया

उनके साथ उप-सीनियर मेयर जसमनप्रीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे रहे इसके अलावा डॉ. राकेश सहगल, डॉ. ए.के. शर्मा, बी.पी. अरोड़ा, राजीव सिंगला,,गिरवर शर्मा और संजीव गर्ग सहित ट्राईसिटी के कई गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में शिरकत कर मार्गदर्शन दिया।इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी पी.के. शर्मा, अनुज महाजन, सुशील शर्मा, अश्वनी मुंजाल, राकेश पुरी, बी.आर. खुराना, अशोक वशिष्ठ आलोक कपूर, आर.के. जैन, सी.एम. शर्मा और नन्हा राम सहित लगभग 300 सदस्य मौजूद रहे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और अंत में सभी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया।




