news

माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी जी द्वारा उनके MP-LAD फंड से वार्ड नंबर 23 (सेक्टर 34, 35 एवं 43) में लगाए गए CCTV कैमरों का औपचारिक शुभारंभ किया गया ।

वार्ड की सुरक्षा एवम् तरक्की के लिए प्रतिबद्ध: प्रेम लता

Chandigarh 9.9.2026

माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी जी द्वारा उनके MP-LAD फंड से वार्ड नंबर 23 (सेक्टर 34, 35 एवं 43) में लगाए गए CCTV कैमरों का औपचारिक शुभारंभ किया गया ।

यह कार्यक्रम बुधवार, 09 सितंबर 2026 को शाम 6:00 बजे, नेबरहुड पार्क सेक्टर 43-B (,हाउस नंबर 1257 के पास) आयोजित किया गया।

आज माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी जी द्वारा उनके *MP-LAD फंड* से वार्ड नंबर 23 (सेक्टर 34, 35 एवं 43) में लगाए गए *CCTV कैमरों* का औपचारिक शुभारंभ शाम 6:30 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

पार्षद श्रीमती प्रेमलता जी के निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करेगा l

 

इस मौके पर अशोक पराशर, विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, सेवा सिंह, एच. एस. तुंग, एच. एस. भल्ला, वरिंदरपाल सिंह, के. के. शारदा, टी एस गिल ( प्रधान गुरुद्वारा साहब सैक्टर 34), चंद्रकला डेरा ( प्रधान राधा माधव मंदिर 34), रमेश दिलावरी ( प्रधान, सनातन धर्म मंदिर, सैक्टर 35, मंजीत कौर (प्रधान, गुरुद्वारा साहब 43), पी. डी. वशिष्ठ (प्रधान, माता मंदिर 43),श्रीमती शोभा (सेक्टर 43 मंदिर कीर्तन कमेटी), रमेश कुमार (प्रधान, सती माता मंदिर 43) उपस्थित रहे और पार्षद प्रेम लता द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।  पार्षद प्रेमलता ने कहा कि वह वार्ड की तरक्की एवम् सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *