news

नागरिक सहभागिता और सामाजिक संगठनों के सहयोग से चण्डीगढ़ को एक आदर्श, स्वच्छ एवं समावेशी शहर बनाया जाएगा : सौरभ जोशी


चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ नगर निगम में आयोजित एक शिष्टाचार भेंट के दौरान अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित महापौर सौरभ जोशी  को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर समिति की ओर से शशि शंकर तिवारी (सचिव) प्रदेश भाजपा चंडीगढ़, राजेंद्र प्रसाद जैन (डीएमसी), सुरिंदर जैन अमरावती, रजनीश जैन, सचिन जैन, छोटेलाल, यशपाल अग्रवाल तथा प्रवीन कुमार जैन उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सौरभ जोशी के नेतृत्व में चंडीगढ़ के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।

समिति के सदस्यों ने कहा कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है और भविष्य में नगर प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यों में सकारात्मक सहयोग हेतु प्रतिबद्ध है।

महापौर सौरभ जोशी ने समिति के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक सहभागिता और सामाजिक संगठनों के सहयोग से चंडीगढ़ को एक आदर्श, स्वच्छ एवं समावेशी शहर बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति के सभी सामाजिक कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *