news

नशे के विरुद्ध चंडीगढ़ प्रशासन के अभियान से जुड़ा सीबीएम

चण्डीगढ़ : सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में आज सीबीएम के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक प्रधान संजीव चड्ढा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विभिन्न बाजारों में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को इससे जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में जनरल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह एवं नरेश महाजन, उपाध्यक्ष मोहित सूद एवं बलजिंदर गुजराल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बाजार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया जी की अध्यक्षता में सेक्टर-17 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधान संजीव चड्ढा ने संकल्प व्यक्त किया था कि नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश शहर के प्रत्येक बाजार तक पहुंचाया जाएगा।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संजीव चड्ढा ने कहा कि व्यापारी समाज का एक महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार अंग हैं। नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध लड़ाई में प्रधान प्रशासन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हमारा प्रयास रहेगा कि इस अभियान को प्रत्येक बाजार और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जाए।

प्रधान के आह्वान पर ग्रेन मार्केट सेक्टर-26, सेक्टर-46 मार्केट, कोहिनूर कॉम्प्लेक्स मार्केट तथा सेक्टर-19, 37, 26 और मनीमाजरा सहित कई बाजारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ समारोह आयोजित करने पर सहमति जताई है।

 

इस अवसर पर चेयरमैन चरंजीव सिंह ने सुझाव दिया कि सीबीएम का प्रतिनिधिमंडल शहर के प्रमुख बाजारों का दौरा कर शपथ एवं संकल्प कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के विरुद्ध संदेश को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाए। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन से बाजारों में अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था करने की भी अपील की।

 

सीबीएम प्रधान संजीव चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन दिवाकर सहूनजा ने सभी बाजारों में “शपथ बोर्ड” लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर दुकानदार, कर्मचारी एवं बाजार में आने वाले लोग संकल्प लें कि मैं न तो नशा करूंगा और न ही अपने बाजार एवं सेक्टर में किसी को नशा करने दूंगा।

 

सीबीएम के फाइनेंस सेक्रेटरी राधे लाल बजाज ने प्रत्येक दुकान एवं बाजार में नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित पंपलेट वितरित करने तथा जागरूकता बैनर लगाने का सुझाव दिया।

 

सीबीएम ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान पूरी तरह सामाजिक एवं जन-जागरूकता का अभियान है, जिसमें व्यापारी वर्ग प्रशासन के साथ मिलकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सकारा

त्मक भूमिका निभाएगा।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *