news

घर मे सात दिन की पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई, प्रतिमा का विसर्जन किया

कांग्रेस अध्यक्ष लक्की सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे भगवान बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया

घर मे सात दिन की पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा को दी विदाई, प्रतिमा का विसर्जन किया

 

कांग्रेस अध्यक्ष लक्की सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे भगवान बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया

चण्डीगढ़ : सेक्टर-37 निवासी कांग्रेस नेता परवीन शर्मा टीटू और उनकी धर्मपत्नी संगीता शर्मा की ओर से घर में सात दिनों तक गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान आयोजित गणपति उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।रविवार सुबह 11 बजे गणपति उत्सव के दौरान कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गणपति बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एच.एस.लक्की सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और भगवान गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दीं। शर्मा परिवार की ओर से 14 सितंबर को ढोल-नगाड़ों की ताल के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को विधि-विधान से घर में स्थापित किया गया था। सात दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश से सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *