*मुल्लांपुर में एक युवक के साथ हुआ सामुहिक दुष्कर्म*, *होटल स्टाफ के तीन युवकों ने बनाया 20 वर्षीय युवक के साथ साथ बारी बारी किया दुष्कर्म*
*होटल मैनेजर पर लगाए मामले को दबाने के आरोप*, *पुलिस की गैर जिम्मेदाराना और आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करने के भी लगाए आरोप*


चंडीगढ़:–मुल्लांपुर के सिसवां रोड स्थित एक होटल में कार्यरत एक 20 वर्षीय युवक के साथ उसी होटल में काम कर रहे 3 अन्य युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी युवकों द्वारा पीड़ित युवक को नशीला पदार्थ खिला कर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवक द्वारा अपने साथ हुई घटना से अपने परिजनों को अवगत करवाया। परिजनों ने होटल के मैनेजर को जानकारी दी। परिजनों ने स्थानीय थाने में भी अपनी शिकायत दर्ज करवा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लेकिन थाना प्रभारी और ए एस आई ने उल्टा उन्हें धमका कर भगा दिया। इससे आहत होकर परिजनों ने एस एस पी मोहाली के समक्ष पीड़ित युवक के साथ हुई घटना की जानकारी दी। एस एस पी मामले का संज्ञान लेते हुए बाबजूद भी थाना प्रभारी को पीड़ित पक्ष के मामले की गंभीरता को देखते हुए, आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। लेकिन थाना प्रभारी और ए एस आई ने एस एस पी के आदेशों को दरकिनार कर आरोपियों को संरक्षण दिया और न् ही पीड़ित युवक का मेडिकल करवाया। पुलिस के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये से आहत होकर पीड़ित युवक के परिजनों ने मीडिया के आगे अपना दुखड़ा रखा।


पीड़ित युवक विशाल ने बताया कि मैं लगभग अढ़ाई वर्षों से सिसवां रोड पर स्थित सिसवां रिसोर्ट की रसोई में काम कर रहा हूँ! मेरे साथ सुजल- हिमाचल प्रदेश, मनीष उत्तराखंड और भूपिंदर (यूपी) निवासी भी रिसोर्ट में काम करते हैं और दिनांक 11/10/ 2026 की रात को मेरे तीन साथियों ने मुझे शाम को करीब 4 बजे भांग के पकौड़े खिलाए थे। जिससे मुझे भांग का नशा हो गया, और मुझे कुछ होश नही रहा। रात को करीब 10 बजे इन तीनों ने रात को कमरे में बारी-बारी से मेरे साथ गलत काम किया। वे लोग मुझे पकड़ लेते थे और एक मेरे साथ गलत काम करता था। मैंने बहुत शोर मचाया कि उन्होंने मेरे साथ रेप किया है तो उन्होंने रिसॉर्ट के मैनेजर रवि को फोन किया। विशाल को कुछ हो गया है रवि ने मेरे जीजा राजू को फोन किया। मैंने उनको बताया था कि मेरा जीजा मुझे रात को अपने घर ले आया। मैंने अपने जीजा राजू को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी, तो घर मे मौजूद सब लोग सकते में आ गए और जीजा राजू ने मैनेजर रवि को तुरंत घर आने को कहा। कुछ ही देर में मैनेजर रवि के उनके घर आने पर जब विशाल के साथ हुई घटना का बताया गया तो रवि मैनेजर ने उसने आरोपियों का बचाव करते हुए विशाल के नशे में धुत होने का हवाला दिया। रवि ने कहा कि विशाल बेवजह हंगामा कर रहा है, उसके साथ होटल में दुष्कर्म जैसी कोई घटना नही हुई। जीजा राजू ने कहा कि उन्हें भी लगा कि विशाल शायद नशे के कारण ऐसी ऊलजलूल बातें कर रहा है। इस तरह की घटना पर यकीन हो तो कैसे हो।

वहीं जब विशाल को लगा कि उस पर कोई यकीन नही कर रहा, तो वो रात को सब के सोने के बाद चुपके से घर से भाग गया। सुबह उठने पर जब उन्हें उसके घर पर न् होने का पता चला तो वो सब उसे ढूंढने निकले। उन्होंने विशाल के घर से चले जाने की सूचना मैनेजर रवि को दी। उसने भी दिखावा करते हुए, विशाल को यहां वहां ढूंढने का नाटक किया। वो लोग विशाल को मुल्लांपुर और आसपास के एरिया में ढूंढते रहे। लेकिन विशाल नही मिला। दोपहर को मैनेजर रवि का फ़ोन आया कि विशाल को अमुक एरिया में देखा गया है। हैरानी की बात यह रही कि विशाल को ढूंढने की बात भी उन तीनों आरोपियों ने मैनेजर को बताई। उन तीनों ने विशाल को उनके साथ चलने को कहा, लेकिन विशाल उनसे बच कर सीधा मुल्लांपुर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उन्होंने ए एस आई केसर सिंह से मामले की गंभीरता का हवाला देते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। परन्तु ए एस आई केसर सिंह ने मैनेजर रवि की बातों में आ उल्टा ही धमकाना शुरू कर दिया और थाने से बाहर निकल जाने को कहा। उन्होंने थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनप्रीत सिंह से मुलाकात कर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और विशाल का मेडिकल करवाने की मांग की । उन्होंने कहा कि मैनेजर रवि उनके थाना पहुंचने से पहले ही आ चुका था और थाना इंचार्ज व ए एस आई से सांठगांठ कर चुका था। जिस कारण थाने में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही हुई।

उन्होंने मोहाली एस एस पी से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एस एस पी ने थाना इंचार्ज अमनदीप सिंह को मामले में एक्शन लेने के आदेश दिए। लेकिन एस एस पी के आदेशों की भीं परवाह नही की। हार कर उन्होंने अपने स्तर पर पी जी आई में मेडिकल करवाया, जिसमे विशाल के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट को देखते हुए थाने ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की, लेकिन आरोपियों को पकड़ने की कोई कोशिश नही की। मैनेजर रवि ने उन्हें शिकायत वापिस लेने को कहा और मुंह मांगी कीमत देने की बात कही। उनके न् मानने पर मैनेजर ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, लेकिन वो डरे नही और अपने बयानों पर कायम रहे। उन्होंने पुलिस गैर जिम्मेदाराना रवैये और मैनेजर रवि के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए, विशाल को इंसाफ दिलाने की अपील की और आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की

