news

गोपाल कांडा ने मनोहर लाल को सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रयासों को बताया प्रेरणादायी

चंडीगढ़। हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल गोयल कांडा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा तथा शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल को सार्वजनिक जीवन में 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

गोपाल गोयल कांडा ने मनोहर लाल की राजनीतिक यात्रा को समर्पण, सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने अंत्योदय की भावना को प्राथमिकता दी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे।

कांडा ने कहा कि हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और पर्ची-खर्ची पर अंकुश लगाने की दिशा में किए गए प्रयासों से युवाओं का व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करने में मदद मिली। योग्यता को प्राथमिकता देने से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले।

 

उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ का विचार सामाजिक समरसता, समान विकास और साझा पहचान को मजबूत करता है। प्रदेश के समग्र विकास के लिए जाति, वर्ग और समुदाय से ऊपर उठकर कार्य करना आवश्यक है।

 

गोपाल गोयल कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के बाद मनोहर लाल अब केंद्रीय मंत्री के रूप में देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उनके सार्वजनिक जीवन के 12 वर्ष जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

 

उन्होंने मनोहर लाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *