चंडीगढ़ सेक्टर-34 में स्थापित हुईं 6 नई हाई-मास्ट लाइटें, वार्ड-23 की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
पार्षद प्रेमलता ने गुरुद्वारा साहिब के सामने किया उद्घाटन, करीब 25 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ


पुनीत महाजन
चंडीगढ़। 27 अक्टूबर वार्ड नंबर 23 के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेक्टर-34 में छह नई हाई-मास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। इन लाइटों के लगने से क्षेत्र में रोशनी बढ़ेगी और अंधेरे वाले स्थानों की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सेक्टर में आने वाले हजारों विद्यार्थियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

न विकास कार्यों का औपचारिक उद्घाटन एवं लोकार्पण वार्ड नंबर 23 की पार्षद प्रेमलता ने सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को अंधेरे से मुक्त कर आवागमन को अधिक सुरक्षित बनाना है।


बताया गया कि सेक्टर-34 में करीब 25 हजार छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है। पर्याप्त रोशनी न होने के कारण विद्यार्थियों को विशेषकर शाम के समय असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। नई हाई-मास्ट लाइटें स्थापित होने से क्षेत्र में रोशनी बेहतर होगी तथा विद्यार्थियों और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर एम.एस. भल्ला, रमणीक सिंह, एस.एस. ढिल्लों, टी.एस. गिल, डी.एस. चीमा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सेक्टर-34 में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।
इस पहल को वार्ड नंबर 23 में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इसी प्रकार विकास कार्यों को आगे भी गति मिलती रहेगी, ताकि वार्ड को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।


